1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Keshav prasad morya files nomination from sirathu

केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा सीट से भरा नामांकन

Keshav prasad morya
सिराथू। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सिराथू सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया।
 
सिराथू से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करीब 12.30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले डिप्टी सीएम ने कड़ा में मां शीतला माता का दर्शन पूजन किया।
 
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अपना दल (एस) सुप्रीमो अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थे।
Koo App
आज मंझनपुर कौशांबी में मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं मा0 केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी एवं अपना दल (एस) की मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी की गरिमामय उपस्थिति में सिराथू विधानसभा से नामांकन दाखिल कर सभी प्रक्रिया को पूर्ण किया। मेरे नामांकन में आप मा0 जनों की उपस्थिति के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 3 Feb 2022
अगला लेख
सीएम योगी को याद आया कब्रिस्तान, सपा पर साधा निशाना