1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Attempt to attack UP minister Siddharthnath Singh going to file nomination

नामांकन भरने जा रहे यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले की कोशिश

सिद्धार्थनाथ सिंह
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को नामांकन भरने जा रहे यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले की कोशिश की गई। हालांकि कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया है। 
 
जानकारी के मुताबिक जिस समय हमले की कोशिश हुई, उस समय सिद्धार्थनाथ सिंह नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। बताया जा रह है कि आरोपी जहर और ब्लैड लेकर आया था। कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया।
 
सिद्धार्थनाथ इलाहाबाद पश्चिम उत्तर सीट से वर्तमान में विधायक हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी पूजा पाल को 45000 से अधिक मतों से पराजित किया था। 
 
अगला लेख
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा या गठबंधन, दलित करेंगे फैसला