1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. india news pm modi meeting with bjp senior leaders over government formation in up goa manipur and uttarakhand
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 मार्च 2022 (08:46 IST)

UP सहित 4 राज्यों में सरकार के गठन पर मंथन के लिए PM मोदी के आवास पर देर रात हुई बैठक, उत्तराखंड के CM पर सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश सहित 4 राज्यों में सरकार गठन को लेकर मंगलवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बैठक की।
 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। देर रात तक इस पर सरकार के गठन पर मंथन किया गया। 
 
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी भी इस बैठक में मौजूद रहे जो कि करीब तीन घंटे तक चली। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार देर रात तक भी एक बैठक की थी।
 
इसमें नड्डा के अलावा बीएल संतोष, अमित शाह, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए थे। इससे पहले दिन में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उत्तराखंड में सरकार गठन के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की।
 
भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, धामी और उत्तराखंड की भाजपा इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हुए।
उत्तराखंड सीएम पर सस्पेंस : भाजपा ने उत्तराखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को सहपर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में वापसी तो कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी इस बैठक में शामिल हुए। धामी ने बाद में भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात की। शाह को उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें
नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- जो आदेश मिला वह किया