1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. navjot singh sidhu quits as punjab congress chief takes moral responsibility for punjab polls results
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 मार्च 2022 (11:12 IST)

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कहा- जो आदेश मिला वह किया

नई दिल्ली/ चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के मद्देनजर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। 
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी। पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं। सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए।
ये भी पढ़ें
भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, बोले- इंकलाब जिंदाबाद