• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress and Yogi Adityanath canceled their rally
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 जनवरी 2022 (13:03 IST)

UP में कोरोना के बढ़ते मामले, कांग्रेस व योगी आदित्यनाथ ने रद्द की अपनी रैली

yogi adityanath
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार में जोर-शोर से लगी कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यह फैसला यूपी के बरेली में कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मैराथन में सैकड़ों की संख्या में बिना मास्क के लड़कियों और महिलाओं के हिस्सा लेने और भगदड़ जैसे हालात बनने के बाद लिया गया है।

 
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नोएडा में गुरुवार को होने वाली रैली कैंसल कर दी है। बताया जा रहा है कि नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। नोएडा में पूरे राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं।
 
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस की तरह क्या भाजपा भी अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द करेगी, क्योंकि चुनावी रैलियों में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करना मुश्किल होता है। भारत में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच इतनी भीड़ जुटना एक चिंता की वजह है।
ये भी पढ़ें
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, सभी बड़े कार्यक्रम और रैलियां स्थगित