सम्बंधित जानकारी
- UP में कोरोना पर नई Guidelines : स्कूल बंद, शादियों में 100 से ज्यादा मेहमान नहीं
- पंजाब में कोविड-19 के 1,027 नए मामले; हरियाणा में 1,132 मरीज मिले
- पंजाब के कॉलेज में Corona विस्फोट, महाराष्ट्र, बंगाल और राजस्थान-MP में भी नहीं थम रही रफ्तार
- मुंबई में Corona की भयानक रफ्तार, 10860 नए मामले, 2 की मौत
- कमलनाथ ने बोला सरकार पर हमला, कहा- दूसरी लहर में सरकारी कुप्रबंधन सबने देखा, अब न हो लापरवाही
इंदौर में कोरोना की भयावह स्थिति, 319 नए पॉजिटिव मरीज मिले
इंदौर। इंदौर में कोरोनावायरस महामारी का भयावह रूप सामने आ रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 319 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई। 48 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक 48 लोग कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे।
जिले में उपचारत कोरोना मरीजों की संख्या 820 हो गई है। इंदौर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक मंगलवार शाम हुई। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।
जनप्रतिनिधियों के सुझाव और कलेक्टर के संकेत के बाद भी शहर में पाबंदियों के संबंधी निर्णय नहीं लिया गया। बैठक में शादियों में मेहमानों की संख्या घटाने, स्कूल-कॉलेज और नाइट कर्फ्यू की समय सीमा के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया।
