शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP MP Rita Bahuguna Joshis son joins Samajwadi Party
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:15 IST)

UP : सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक SP में शामिल

UP :  सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक SP में शामिल - BJP MP Rita Bahuguna Joshis son joins Samajwadi Party
भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में मयंक ने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी।

आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही भाजपा पर अखिलेश ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं।

उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। 6ठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।
ये भी पढ़ें
यूपी में अंतिम चरण के चुनाव से पहले BJP की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, जानिए क्‍या बोले गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा...