Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP Assembly election, Samajwadi Party, Priyanka Gandhi Vadra

सपा से गठबंधन में रही प्रियंका की अहम भूमिका : कांग्रेस

UP Assembly election
नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ हुए गठबंधन का श्रेय श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को दिया है और कहा है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर उन्होंने इस काम में अहम भूमिका निभाई है।
कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि उत्तरप्रदेश में पार्टी को 105 सीटें मिलने का समझौता हुआ है और इसमें वाड्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ही श्रीमती वाड्रा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद को सपा के साथ गठबंधन पर गतिरोध खत्म करने के लिए बातचीत करने को कहा कहा था और उनकी भूमिका के कारण ही यह गठबंधन हो सका है। 
 
यह पूछने पर कि वाड्रा की कांग्रेस में कोई भूमिका नहीं है तो फिर उन्हें किस आधार पर गठबंधन के लिए बातचीत करने का अधिकार दिया गया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष किसी को भी किसी तरह की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
 
वाड्रा के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय रहने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनकी भूमिका चाहते हैं लेकिन उनकी निजता का सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जो भी निर्णय होगा उसकी सूचना बाद में दी जाएगी। (वार्ता)