biodatamaker
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Narendra Modi Mirzapur railly

नरेन्द्र मोदी बोले, खाट ले गए तो अब खटिया भी खड़ी कर दो...

Narendra Modi Mirzapur railly
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण में होने वाले मतदान वाले इलाके मिर्जापुर में नरेन्द्र मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव समाजवादी पार्टी, पीएसपी और कांग्रेस से मुक्ति का मौका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने पराए का खेल बहुत हो चुका है, अब सबको एकजुट होने की जरूरत है। 
राहुल की खाटसभा पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि यह युवाओं के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि लोग राहुल की खाट सभा के दौरान खाट उठाकर ले गए थे। उन्होंने लोगों से पूछ कि क्या इस चुनाव में उनकी खाट खड़ी करोगे या नहीं?
 
अखिलेश यादव द्वारा बिजली का तार छूने वाले बयान पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि अखिलेश के सहयोगी राहुल गांधी की 2016 की एक सभा में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ‍राहुल जी बिजली का तार छू जाएगा तो मुसीबत हो जाएगी, इस बार राहुल गांधी ने कहा था कि चिंता की बात नहीं है, यहां तार तो हैं पर बिजली नहीं है। 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान को देवबंदी मदरसों को बंद कर देना चाहिए : अमेरिका