dharma sangrah
Sat, 14 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Muslims have no work so they have more kids: Azam Khan

मुसलमान खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा : आजम खान

Muslims
इलाहाबाद। उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने शुक्रवार को इलाहाबाद में एक विवादित बयान देते हुए कहा कि मुस्लिम अधिक बच्चे इसलिए पैदा करते हैं क्योंकि उनके पास कोई रोजगार नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हमारे यहां आबादी ज्यादा हो जाती है क्योंकि हमारे लोगों के पास कोई काम नहीं है। बादशाह (मोदी) काम दें। यदि बादशाह मुस्लिम को रोजगार देने पर ज्यादा ध्यान देते तो वे ज्यादा बच्चे नहीं पैदा करते।'
 
आजम खान ने कहा कि मुसलमान खाली बैठेगा तो बच्चे ही पैदा करेगा। हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते क्योकि उनके पास रोजगार है।  
 
रैली में नोटबंदी पर हमला बोलते हुए आजम खां ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी मां को बैंक की लाइन में पैसा निकालने के लिए लगा दिया। इसके आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को फकीर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि फकीर करोड़ों रुपए के कपड़े नहीं पहनते हैं।
ये भी पढ़ें
जेल में 'साइनाइड मल्लिका' के साथ रहेगी शशिकला, जानिए कौन है यह खतरनाक महिला...