Daily Horoscope
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Election Commission, Ambulance, Samajwadi Party

एम्बुलेंस पर ढंका समाजवाद

Uttar Pradesh Assembly election 2017
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के चार चरण का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि जिले में चलने वाली समाजवादी एम्‍बुलेंस में जहां-जहां समाजवादी शब्द का इस्तेमाल किया गया है उसे ढंक दिया जाए। 
चुनाव आयोग का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आचार संहिता का इस प्रकार का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आचार संहिता के उल्लंघन के मद्देनजर आयोग ने ये कदम उठाया है। 
 
समाजवादी पार्टी की एम्‍बुलेंस में समाजवादी शब्द के इस्तेमाल को लेकर आयोग से कई शिकायतें की गई थीं, इसे लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। चुनाव आयोग ने सीईओ को आदेश दिया और कहा है कि समाजवादी स्वास्थ्य सेवा में समाजवादी शब्द को ढंका जाए।
ये भी पढ़ें
दूसरों के कपड़ों की नकल करते हैं प्रधानमंत्री मोदी : अखिलेश यादव