Thu, 9 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. akhilesh Yadav and rahul gandhi on modi

अखिलेश के बाद अब राहुल गांधी ने बताया स्कैम का मतलब

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियों का दौर बढ़ता जा रहा है। रविवार को कानपुर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले राहुल गांधी सहारनपुर में भी भाजपा पर बरसे।

 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की स्कैम की परिभाषा पर पलटवार करते हुए कहा, 'जो गलत काम करता है, उसे सब जगह स्कैम ही दिखाई देता है। मेरे लिए स्कैम का मतलब है सेवा, करेज (साहस), एबिलिटी (क्षमता) और मॉडेस्टी (नम्रता)।'
 
राहुल ने आगे कहा कि जैसे बिहार के चुनाव के बाद मोदीजी के मुंह से बिहार शब्द नहीं निकला था, उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद मोदीजी के मुंह से उत्तर प्रदेश शब्द नहीं निकलेगा।
 
वहीं, अखिलेश यादव ने भी मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन्होंने अच्छे दिन की बात कही, आपको सबको लाइन में लगा दिया। 
 
इससे पहले सहारनपुर की रैली में राहुल गांधी ने फिराक गोरखपुरी के शब्दों में कहा, 'हम दोनों में फरक है बस इतना, एक कहता है ख्वाब, एक कहता है सपना।' उन्होंने कहा, 'मैं हिंदी और उर्दू का दोआब हूं, मैं वो आइना हूं जिसमें आप हैं। हमारा गठबंधन यूपी के भविष्य का आईना है।'
 
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से चुनाव होने हैं। ये चुनाव 403 सीटों पर कुल सात चरणों में होंगे। इस बार उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। इसके लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक साथ प्रचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
भाजपा समर्थक बनकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुरेश प्रभु को पहनाया काला कपड़ा