1. समाचार
  2. बजट 2019
  3. बजट समाचार
  4. intrim budget on 1 February

नहीं टूटेगी परंपरा, अंतरिम ही होगा 01 फरवरी का बजट

intrim budget
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि 01 फरवरी को संसद में पेश किया जाने वाला बजट अंतरिम ही कहा जाएगा। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि मोदी सरकार परंपराओं को तोड़ते हुए चुनाव से पहले आम बजट पेश करेगी।
 
वित्त मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह बजट अंतरिम बजट 2019-20 ही कहा जाएगा और इसलिए किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि आम बजट में पूरे वित्त वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया जाता है और सरकार कई नीतिगत घोषणाएं भी करती है। वहीं अंतरिम बजट में कुछ माह के सरकारी खर्चों और राजस्व के लिए लेखानुदान मांगें पेश की जाती हैं।

आम तौर पर लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट ही पेश करने की परंपरा रही है और आने वाली सरकार फिर पूर्ण बजट पेश करती है। (वार्ता) 
अगला लेख
राष्‍ट्रपति मादुरो ने कहा, अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस-वेनेजुएला संबंधों को कोई खतरा नहीं