• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
  6. डीडी भारती प्रसारित होंगे पर्यटन स्थल
Written By भाषा

डीडी भारती प्रसारित होंगे पर्यटन स्थल

पर्यटन स्थल
ND

केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि देश के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व के विरासत स्थलों से संबंधित एक नया कार्यक्रम जल्द ही राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।

केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की एक हस्तकला प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए अंबिका सोनी ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया जाए जो देश के ऐतिहासिक और पर्यटक महत्व के स्थलों के बारे में दर्शकों को बताएं। इस कार्यक्रम का प्रसारण डीडी भारती पर किया जाएगा। यह चैनल राष्ट्रीय एकता के लिए होगा।’

उन्होंने कहा, ‘यह चैनल देश के लोगों के बीच गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करेगा। इससे लोगों में राष्ट्रीयता की भावना मजबूत होगी तथा कुछेक महीने में इसका प्रसारण किया जाएगा।’ सोनी ने कहा कि बतौर पर्यटन मंत्री उन्होंने काफी समय पहले इस प्रकार के कार्यक्रम के बारे में सोचा था। (भाषा)