1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympics Medal Tally

Tokyo Olympics की पदक तालिका में अमेरिका नंबर 1, भारत 48वें स्थान पर

Tokyo Olympics 2020
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 की पदक तालिका में आखिर अमेरिका ने चीन को पछाड़ दिया। इस बीच अमेरिका 39 स्‍वर्ण और 113 पदकों के साथ शीर्ष पर आ गया है, वहीं दूसरे नंबर पर चीन 38 स्‍वर्ण और मेजबान जापान 27 स्‍वर्ण के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर भारत ने 1 स्‍वर्ण, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीतकर टोक्यो खेलों में अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का किसी एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टोक्यो ओलंपिक में 100 मेडल जीतने वाला अमेरिका एकमात्र देश है, जबकि चीन 38 स्‍वर्ण, 32 सिल्‍वर और 18 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 88 मेडल के साथ दूसरे नंबर है। मेजबान जापान 27 स्‍वर्ण, 14 सिल्‍वर और 17 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 58 मेडल के साथ तीसरे पर स्थान पर बरकरार है। ग्रेट ब्रिटेन 22 स्‍वर्ण, 21 सिल्‍वर और 22 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 65 मेडल के साथ चौथे स्‍थान पर है।

वहीं दूसरी ओर भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 1 स्‍वर्ण, 2 सिल्वर और 4 कांस्य पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का किसी एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने 6 पदक जीते थे। इस प्रकार टोक्यो ओलंपिक्स की पदक तालिका में भारत 48वें स्थान पर है। 
अगला लेख
ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद क्या है नीरज चोपड़ा का अगला लक्ष्य...