1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympics: India's schedule for the fourth day

Tokyo Olympics: चौथे दिन कुछ ऐसा रहेगा भारत का कार्यक्रम, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Tokyo Olympics
टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।

तीरंदाजी:

भारत (प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरूणदीप राय) बनाम कजाखस्तान, पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से।

Tarundeep


बैडमिंटन:

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 10 मिनट से।

मुक्केबाजी:

आशीष कुमार बनाम एरबीके तुओहेता (चीन), पुरुष 75 किग्रा राउंड आफ 32 मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर छह मिनट से।

तलवारबाजी:

सी भवानी देवी बनाम नादिया बेन अजिजि (ट्यूनीशिया), महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल आफ 64 मुकाबला, भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर।

हॉकी:

भारत बनाम जर्मनी, महिला पूल ए मैच, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 45 मिनट पर।

सेलिंग:

विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर रेस, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर।

नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल रेस, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर।

निशानेबाजी:

मेराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा, पुरुष स्कीट स्पर्धा दूसरा दिन, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से।

पुरुष स्कीट फाइनल: भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से

तैराकी:

साजन प्रकाश: पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई हीट्स, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट से।

टेबल टेनिस:

अचंता शरत कम बनाम टियागो अपोलोनिया (पुर्तगाल), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट से।

मनिका बत्रा बनाम सोफिया पोलकानोवा (आस्ट्रिया), महिला एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से।

Manika Batra


टेनिस:

सुमित नागल बनाम दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति), पुरुष एकल दूसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 30 मिनट के बाद तीसरा मुकाबला।
अगला लेख
IND vs SL: श्रीलंका की सधी हुई गेंदबाजी के सामने भारत ने दिया 165 रनों का लक्ष्य