1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympics : Deepika Kumari qualifies for Quarter-Finals

Tokyo Olympics : दीपिका कुमारी तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में, 'परफेक्ट 10' से जीता मैच

Tokyo Olympics
मुख्य बिंदु
  • दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन सेनिया पेरोवा को हराया
  • शूटआफ में स्कोर किया परफेक्ट 10 
  • ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम 8 में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज
  • क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना कोरिया की अन सान से होगा
टोक्यो। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में हराकर टोक्यो ओलंपिक महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
पांच सेटों के बाद स्कोर 5-5 से बराबरी पर था। दीपिका ने दबाव का बखूबी सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता को हराया।
 
एक तीर के शूटआफ में शुरुआत करते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर सकी जबकि दीपिका ने दस स्कोर करके मुकाबला 6-5 से जीता।
 
तीसरी बार ओलंपिक खेल रही दीपिका ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के अंतिम आठ में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बन गई।

क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना कोरिया की अन सान से होगा जिसने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जापान की रेन हायाकावा को 6-4 से हराया। रैंकिंग दौर में कोरिया की सान ने 25 साल पुराना ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर आखिरी तीन तीर पर परफेक्ट 10 स्कोर किया था।
 
दीपिका और अन सान का सामना इसी जगह पर तोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में 2019 में हुआ था लेकिन भारतीय खिलाड़ी को पराजय का सामना करना पड़ा था। (भाषा) 
अगला लेख
IND vs SL: टी20 सीरीज में भारत की हार के ‘विलेन’ बने ये 3 खिलाड़ी