1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Tokyo Olympic Schedule

टोक्यो में आज फिर होगा धमाल... महिला हॉकी टीम भी लाएगी मेडल, अदिति अशोक और बजरंग पुनिया से भी पदक की उम्मीद

Tokyo Olympic Schedule
टोक्यो ओलंपिक में गुरुवार का दिन भारत के नाम रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म कर ब्रॉन्ज मेडल जीता और फिर कुश्ती में पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। गोल्फ में भी भारत के लिए अच्छी खबर रही।

23 साल की गोल्फर अदिति अशोक दूसरे राउंड के बाद दूसरे नंबर पर हैं और उनसे मेडल की उम्मीद है। इसके अलावा कुश्ती में बजरंग पुनिया से गोल्ड की उम्मीद है। ये दोनों आज एक्शन में दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय महिला हॉकी टीम आज कांस्य पदक के लिए मुकाबले में उतरेगी।

आइए, जानें भारतीय समय के अनुसार टोक्यो ओलंपिक के 14वें दिन यानी आज का शेड्यूल क्या है...

एथलेटिक्स : गुरप्रीत सिंह, पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा, तड़के दो बजे।

प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल दोपहर एक बजे।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले पहला चरण, दूसरी हीट, शाम पांच बजकर सात मिनट पर।

गोल्फ : अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड तीन, सुबह चार बजे।

हॉकी : भारत बनाम ब्रिटेन, महिला कांस्य पदक मैच, सुबह सात बजे।

कुश्ती : बजरंग पुनिया बनाम अरनाजर अकमातालिव (किर्गिस्तान), पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा, सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद आठवां मुकाबला।

सीमा बिस्ला बनाम सर्रा हमदी (ट्यूनीशिया), महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा का रेपेचेज दौर, सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद दूसरा मुकाबला।
अगला लेख
Tokyo Olympics 2020 : सिल्‍वर से Ravi Dahiya को नहीं है संतोष, बोले- पेरिस में गोल्‍ड पर रहेगा फोकस