एक हफ्ते पहले थी तनाव की शिकार, आज कांस्य पदक जीता सिमोन बाइल्स ने (वीडियो)
टोक्यो: अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बिलेस ने टोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता।
'आज जब वह बीम बैलेंस के लिए उतरी तो उनके हाव भाव से ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह तनाव के कारण पिछले सप्ताह एक प्रतियोगिता छोड़ चुकी है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोगों की तालिया बटोरी और घूमते हुए कैमरों ने उनके खूबसूरत प्रदर्शन को कैद किया।
रियो ओलंपिक (2016) की चैंपियन बिलेस ने एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला करने के बाद उन्होंने मंगलवार को वापसी का मन बनाया।उन्होंने कुल 14 अंक प्राप्त किये जो कांस्य जीतने के लिए काफी था। शीर्ष के दोनों जिम्नास्टों ने क्रमश: 14.633 और 14.233 अंक हासिल किये।
चौबीस साल की बिलेस ने पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने तोक्यो में पिछले सप्ताहांत एरियाके जिमनास्टिक्स केन्द्र में आठ महिलाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद 27 जुलाई को वॉल्ट पर पहले रोटेशन के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को टीम फाइनल से हटा लिया।The balance beam performance that earned Simone Biles a #bronze ties the record for the most Olympic medals won by a #USA gymnast! #Tokyo2020 | #UnitedByEmotion | #StrongerTogether | #ArtisticGymnastics | #BestOfTokyo | @Simone_Biles pic.twitter.com/X6HHnvXtnT
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 3, 2021
बिलेस ने सभी पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनमें से चार में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।बाइल्स के इस निर्णय के कारण अमेरिका को युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण की जगह रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।
प्रैक्टिस में लड़खड़ाई और लिया फैसला
अरियाके जिमनास्टिक्स सेंटर में पिछले मंगलवार को 4 बार की चैंपियन और 24 साल की साइमन बाइल्स वॉल्ट वॉर्म अप सही से नहीं कर पायी थी। वॉल्ट टेबल रोकते समय वह ढाई की जगह सिर्फ 1.5 ट्विस्ट ही ले पायी। प्रतियोगिता में भी यही हुआ और इसके बाद वह अपने कोच के साथ अंदर चली गई और फिर वापस नहीं आयी।
आर्टिस्कटिक जिमनास्ट की रानी है बाइल्स
जैसे स्विमिंग में माइकल फेल्प्स हैं वैसे ही उनकी छवि अमेरीक में जिमनास्ट के लिए है। वह 5 वर्ल्ड ऑलराउंड विश्व रिकॉर्ड जीतने वाली अकेली महिला है।(एपी)

