Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Sudha Chandran, Karamdata Shani, Television

आप भी डर जाएंगे सुधा चन्द्रन का ये खतरनाक रूप देखकर

सुधा चन्द्रन
टेलीविजन जगत में खलनायकों की भूमिका बहुत ही अहम रही है चाहे वो सास-बहू के सीरियल हो या क्राइम शो या कोई और, खलनायकों के बिना इनकी दुनिया अधूरी है। इस राह में ऐसे बहुत से एक्टर्स हैं, जो कि खलनायक भूमिका निभाने में ही नाम कमा चुके हैं जिसमें से एक हैं सुधा चन्द्रन। 
 
सिद्धार्थ कुमार तिवारी के शो 'कर्मफलदाता शनि' में उनका लुक बहुत ही शानदार है। भारी मैकअप, बड़ी आंखें और फैली हुई कॉस्ट्यूम में सुधा अलग ही नजर आ रही हैं। सूत्रों ने बताया कि सुधा अब तक की सबसे खतरनाक लग रही हैं।
 
शो में उनकी आवाज और डरावने एक्सप्रेशन बहुत ही शानदार हैं। शो में वे राहु-केतु की मां बनी हैं जिसमें उन्हें ब्रह्मदेव से लोगों की परछाई को वश में करने का वरदान मिला है। इसमें वे शनि, हनुमान और गणेशजी से बदला लेती हुई नजर आएंगी। 
 
शो 'कर्मफलदाता शनि' बहुत सफलता से आगे बढ़ रहा है जिसने मार्च में अपने 100 एपिसोड भी खत्म कर लिए हैं। 
ये भी पढ़ें
डेनिम जैकेट पहनी हुई यह हीरोइन लग रही है हॉट