बिकिनी पहनने का पछतावा नहीं 'भाभीजी' शुभांगी ने कहा
'भाभीजी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने वैसे ही सभी को अपनी खूबसूरती से दीवाना बना रखा है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक पिंक और ब्लैक मोनोकिनी स्विमवीयर पहन लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।
शुभांगी को हमेशा दर्शकों ने एक सभ्य अवतार में देखा है लेकिन उनका यह सेक्सी अवतार लोगों को कम ही पसंद आया। शुभांगी हाल ही में थाईलैंड घूमने गई थीं, जहां उन्होंने बीच पर एक बेहतरीन मोनोकिनी पहना जिसमें वे लाजवाब लग रही थीं। कुछ ने उन्हें इस अवतार में पसंद किया तो कुछ ने उन्हें ऐसे कपड़े पहनने के लिए शर्मिंदा किया।
शुभांगी इस नए अवतार में सेक्सी लग रही थीं। प्यारे पोज और प्यारी मुस्कान के साथ शुभांगी ने यह पिक्चर पोस्ट किया।
— Shubhangi Atre (@ShubhangiAtre) June 14, 2018
इस पर जब लोगों ने उन पर नेगेटिव कमेंट्स किए तो उन्हें बुरा नहीं लगा। उनके मुताबिक उन्हें यह पिक्चर पोस्ट कर कोई पछतावा नहीं है और उन्हें गर्व है कि वे इतने आत्मविश्वास से साथ लोगों को उनकी ओर खींच सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझसे बीच पर और क्या पहनने की उम्मीद करते हैं? मैं साड़ी या सलवार-कमीज तो नहीं पहन सकती। मैं फिट हूं और मैं बिकिनी पहन सकती हूं।
शिवांगी ने आगे कहा कि मुझे पिक्चर पोस्ट करने पर कोई खेद नहीं है। मेरे पति ने यह तस्वीर क्लिक की और मुझे यह पसंद आई। स्क्रीन पर भी अगर मुझे इसे कैरेक्टर के लिए पहनना पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। शिवांगी के मुताबिक यह अश्लील नहीं है। लोग हर समय उन्हें 'अंगूरी भाभी' के रूप में रहने की उम्मीद करते हैं और वेस्टर्न स्टाइल देख चौंक जाते हैं। उन्हें समझने की जरूरत है कि स्क्रीन पर एक्टर्स के अलग कैरेक्टर होते हैं इसलिए महिलाएं जो पहनना चाहती हैं, वो पहन नहीं पातीं। शर्म और कल्चर आंखों में होते हैं।
