गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Bharti Singh, Kapil Sharma, Marriage, Firangi
Written By

भारती सिंह की शादी में क्यों नहीं गए कपिल शर्मा?

भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी की। टेलीविज़न जगत के कई स्टार्स इस तीन दिन के ग्रांड सेलीब्रेशन में शामिल हुए थे, लेकिन इसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा की कमी थी। कपिल ने शादी अटेंड नहीं की। 
 
भारती, कपिल शर्मा को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानती हैं। उन्होंने कई बार साथ में शो भी किया है। कपिल के जब उनके साथियों सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर से झगड़े चल रहे थे तब भी भारती ने कपिल का साथ दिया। इसके बावजूद कपिल की शादी से नदारद थे और वहां कपिल की गैर-मौजूदगी सभी के ख्याल में आई। 
दरअसल इसके पीछे वजह कुछ और थीं। शादी में सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक शामिल हुए थे। कपिल उन सभी के सामने नहीं जाना चाहते थे। इसलिए वे शादी में नहीं गए। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'फिरंगी' फ्लॉप रही है।
ये भी पढ़ें
अजय सुपरस्टार जैसा व्यवहार नहीं करते