1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Arshi Khan gets pregnant by Hiten Tejwani in bb lab task

अर्शी खान बनी हितेन के बच्चे की मां, बिग बॉस के घर में यह क्या हो रहा है?

बिग बॉस 11
बिग बॉस 11 अपने कंटेस्टेंट्स के लिए हमेशा अलग और मज़ेदार टास्क लेकर आता है। घर में एक के बाद एक विवादों के बीच घरवाले मस्ती के भी मूड में रहते हैं। अब बारी है बीबी लैब टास्क की, जिसमें घरवाले बहुत मस्ती करने वाले हैं।
 
टास्क में दो टीम बनाई गई, साइंटिस्ट की और रोबोट की। साइंटिस्ट को इसमें हंसाकर, गुस्सा दिलाकर, उदास कर रोबोट के इमोशंस बाहर लाने का काम करना है। जबकि रोबोट को अपने इमोशंस कंट्रोल करना है और उन्हें बाहर नहीं दिखाना है।
 
ऐसे में साइंटिस्ट की टीम से अर्शी को रोबोट बने हितेन को हंसाना था। अर्शी और हितेन की नोकझोंक सभी को पसंद आती है। अर्शी, हितेन को हंसाने के साथ परेशान भी करती नज़र आएंगी। वह एक ट्रिक अपनाती हैं। अपने पेट में वे दो सॉफ्ट टॉइस रखकर कहती हैं कि वो प्रेगनेंट हैं और इसका ज़िम्मेदार हितेन है। बहुत सारी मस्ती और ड्रामे के बाद शिल्पा ने अर्शी को दोनों खिलौने निकालने का कहा और हितेन को कहा कि आपको जुड़वा हुए हैं। इसके बाद हितेन से रहा नहीं गया और अर्शी, शिल्पा, हितेन और आकाश ज़ोर से हंसने लगे।  

इसके पहले लव ने बूढ़ी औरत बन विकास के साथ मिलकर प्रियांक को हंसाने में कामयाब हुए थे। अर्शी खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और लव त्यागी ने 60 में से 46 लाफिंग रिएक्शन प्राप्त कर टास्क जीत लिया।
अगला लेख
इस महंगे आशियाने में रहेंगे अनुष्का-विराट