1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. anoop jalota in bb12 told about jasleen

जसलीन को लेकर क्या हैं अनूप के मन में भाव, जानिए इस बार 'वीकेंड का वार' में

बिग बॉस 12
सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो 'बिग बॉस 12' अभी काफी मज़ेदार चल रहा है। एक तरफ काफी कोशिशों के बाद भी शो की टीआरपी में कमी थी वहीं अब लगता है शो की टीआरपी एकदम बढ़ने वाली है। दरअसल शो में होने ही कुछ ऐसा वाला है। हर बार वीकेंड का वार में कुछ मज़ेदार होता है। इस बार भी यह बहुत एंटरटेनिंग होगा। 
 
दरअसल इस बार दर्शकों को उनके सवालों एक जवाब मिलने वाले हैं। शो में पहले दिन से ही जसलीन और अनूप जलोटा ने सुर्खियां बटोर रखी थी। दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्या का था लेकिन शो के अंदर इसे प्यार का नाम दिया गया। कुछ समय बाद दोनों में तकरारें होने लगी जिसके बाद अनूप और जसलीन की बातें बंद हो गई। अनूप घर से एलीमिनेट होकर बाहर आए और एक बयान दिया। 
 
बयान में उन्होंने कहा कि जसलीन और उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है। शो के मेकर्स ने उनसे यह कहानी बुनने को कहा था। इस हकीकत को सुनने के बाद भी दर्शकों के मन में काफी सवाल थे। इसे लेकर अब जवाब मिलने वाले हैं। दरअसल शो में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में अनूप जलोटा आने वाले हैं। इस वापसी पर जाहिर सी बात है उनसे कई सवाल किए जाएंगे। ऐसे में अपने रिश्ते को लेकर उनका कहना है कि जसलीन के प्रति उनके मन में कोई भाव नहीं हैं। 
 
इस प्रोमो वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि जसलीन और अनूप रिलेशनशिप में नहीं हैं। इसलिए दर्शकों को इनके रिश्ते से जुड़े काफी जवाब मिल जाएंगे। वाकई इस बार का वीकेंड दर्शकों के लिए काफी मज़ेदार होने वाला है। क्योंकि इस बार जसलीन एक दिल की बात भी पता चल जाएगी। 
अगला लेख
रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी के फोटो अब आए सामने