1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अफगानिस्तान में तालिबान
  4. protest in Jalalabad, Taliban fired on protesters

अफगानिस्तान के जलालाबाद प्रदर्शनकारियों पर तालिबानी लड़ाकों ने चलाई गोलियां, रोते हुए दिखे लोग (वीडियो)

Jalalabad
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को जलालाबाद में स्थानीय लोगों ने तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि तालिबानियों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की।  
 
एक स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक लोग अफगानिस्तान का झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग की थी कि अफगानिस्तान के झंडे को फिर से स्थापित किया जाए। फिलहाल अफगानिस्तान में तालि‍बान का झंडा लहरा रहा है। 
जानकारी के मुताबिक तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। इस दौरान कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की भी खबरें है। हालांकि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि गोलीबारी में कितने लोगों को नुकसान पहुंचा है।

पजहॉक अफगान न्यूज ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लोग रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।  
अगला लेख
BJP की 'जन आशीर्वाद यात्रा' तीसरी लहर का निमंत्रण: संजय राउत