सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में लड़की के साथ हुआ शर्मनाक वाकया, हवा में उछाला और कपड़े फाड़े
- बामियान में फिर तालिबान का कहर, हत्या के 25 साल बाद गिराई शिया नेता की प्रतिमा
- अफगानिस्तान में अमेरिका की 'हार' का पश्चिम एशिया पर क्या होगा असर
- ट्रंप का बड़ा बयान, अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी शर्मिंदगी, अफगान सैनिकों को ‘रिश्वत’ की तरह दिया भरपूर धन
- तालिबान ने सलीमा मजारी को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है बंदूक उठाकर लड़ने वाली यह बहादुर महिला...
अफगानिस्तानी राजनयिक का अशरफ गनी पर बड़ा आरोप, सरकारी कोष से की 16.9 करोड़ डॉलर की ‘चोरी’
मास्को। तजाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद जहीर अघबार ने राष्ट्रपति अशरफ गनी पर सरकारी कोष से 16.9 करोड़ डॉलर की चोरी करने का आरोप लगाया और अंतरराष्ट्रीय पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
तालिबान के काबुल के पास पहुंचते ही गनी रविवार को अफगानिस्तान छोड़कर चले गए थे और बुधवार तक उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी। बाद में संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने 'मानवीय आधार' पर गनी और उनके परिवार को अपने यहां अनुमति दी है।
राजदूत मोहम्मद जहीर अघबार ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गनी ने राज्य के खजाने से 16.9 करोड़ डॉलर चुराए और गनी के जाने को 'राज्य और राष्ट्र के साथ विश्वासघात' करार दिया।
क्या बोले अशरफ गनी : इस बीच अशरफ गनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वे काबुल में रहते तो कत्लेआम मच जाता। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारण वे देश से दूर हैं।
गनी ने उन खबरों को भी बेबुनियाद बताया जिसमें बताया गया था कि देश छोड़ते वक्त उन्होंने अपने हेलीकॉप्टर में ठूंस-ठूंस कर नकदी भरी, लेकिन जगह की कमी के कारण नोटों से भरे कुछ बैग रनवे पर ही छोड़ने पड़ गए। उन्होंने कहा कि मैं पैसे लेकर भागा हूं ये कोरी अफवाह है।
