1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. टी-20 विश्व कप 2022
  4. Glenn Phillips rescue Black Caps single handedly by smashing a ton

T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर न्यूजीलैंड को लंका के खिलाफ बचाया

newzealand
ग्लेन फिलिप ने टी-20 विश्वकप 2022 का दूसरा शतक लगाकर ना केवल अपनी टीम को बचाया बल्कि न्यूजीलैंड को एक बड़े स्कोर तक भी पहुंचाया। शुरुआत में 15 रनों पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में खड़ी न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेटों के नुकसान पर 20 ओवर में  167 रनों का स्कोर बना लिया जो काफी चुनौतीपूर्ण है।

ग्लेन फिलिप्स (104) ने जुझारू अर्द्धशतक जड़कर न्यूज़ीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में शनिवार को 167 रन तक पहुंचाया।न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज जहां दहाई आंकड़ा भी नहीं छू सके, वहीं फिलिप्स ने 64 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों के साथ 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 15 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिये। इसके बाद फिलिप्स ने डैरिल मिशेल के साथ चौथे विकेट के लिये 84 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला। मिशेल 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गये लेकिन फिलिप्स ने पारी की रफ्तार बढ़ाते हुए टी20 विश्व कप में अपना पहला शतक पूरा किया। फिलिप्स 19वें ओवर में महीष तीक्षणा की गेंद पर छक्का जड़कर न्यूजीलैंड के लिये टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये। इसके अलावा मिशेल सैंटनर ने 11 रन बनाये जबकि टिम साउदी ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 167/7 के स्कोर तक पहुंचाया।

ग्लेन फिलिप्स के शतक के बावजूद श्रीलंका की गेंदबाजी अच्छी रही। कसुन रजिता ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये। वानिंदू हसरंगा ने चार ओवर में 22 रन देकर डैरिल मिशेल का विकेट लिया, जबकि तीक्षणा, धनन्जय डी सिल्वा और लहिरू कुमारा को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ।
अगला लेख
पर्थ की परीक्षा! भारतीय बल्लेबाजों के सामने होंगे तेज तर्रार द. अफ्रीकी गेंदबाज