गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

क्वीन ऑफ पुडिंग

रेसिपी
सामग्री : 1 पाउंड पावरोटी, 1 कसा नारियल, 1 कप चीनी, 4 कप दूध, 4 बड़ा चम्मच वेनिला फ्लेवर कस्टर्ड पावडर, 3 कप क्रीम 1/4 चम्मच वेनिला एसेन्स, चेरी सजाने के लिए।

विधि : पावरोटी के चारों ओर का कड़ा हिस्सा हटाकर भुरभुरा कर लें। दूध और चीनी (5 बड़ा चम्मच चीनी रखकर) मिलाकर गर्म करें। उबाल आने पर कस्टर्ड मिलाकर गाढ़ा होने तक चलाएँ।

आँच से उतारकर पावरोटी और कसा नारियल मिलाकर फ्रिज में रख दें। क्रीम फेंट कर बची चीनी मिला दें। क्रीम के बर्तन को ठंडे पानी के बर्तन में रख क्रीम को हल्का होने तक फेंटें। इसमें एसेन्स मिला दें। फिर क्रीम ठंडे कस्टर्ड में मिला, चेरी से सजाकर ठंडा परोसें।