विधि : मैदा में नमक, 1 छोटी चम्मच तेल मिलाकर मिला लें। पानी में 1 शक्कर घोले और उसमें यीस्ट मिलाकर 5 मिनट ढँक दें। फिर इस पानी से मैदे को गूँथे। खमीर उठाने के लिए 1 घंटे तक ढँककर रखें। अब आम को छीलकर, रस तैयार करें।
कड़ाही में मंदी आँच पर मावे की तरह ओटे। रस गाढ़ा होने लगे तब इसमें 1 छोटी चम्मच घी मिलाकर अच्छी तरह घोटे। जब रस लोई की तरह बन जाए तब यह कड़ाही में चिपकेगा नहीं। फिर इसमें किसा पनीर, मेवा, पीला रंग मिलाकर ठंडा होने पर इलायची मिलाएँ।
अब खमीर उठी मैदा दुगुनी फूल गई होगी। इस मैदे की नान आकृति में लंबी रोटी बनाइए। इस रोटी के एक छोर पर तैयार आम का मिश्रण आवश्यकतानुसार रखिए। दूसरा छोर पलटकर बंद करिए। बेकिंग ट्रे में चिकनाई लगाकर ऐसी रोटियाँ गुलाबी होने तक दोनों साइड से सेंक कर पेश कीजिए।