• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
  6. लाजवाब रिफ्रेशिंग ज्यूस
Written By WD

लाजवाब रिफ्रेशिंग ज्यूस

फ्रेश गन्ने का रस
ND

सामग्री :
2 गिलास फ्रेश गन्ने का रस, 1 गिलास नारियल पानी, 1 नींबू का रस, आधा चम्मच काला नमक, आधी छोटी चम्मच चाट मसाला, 1 बड़ा चम्मच कटी पुदीना पत्ती, बारीक कुटी बर्फ।

विधि :
2 गिलास फ्रेश गन्ने का रस लें और 1 गिलास नारियल पानी को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें।

अब उसमें नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला डालें। अंत में पुदीना पत्ती व कुटी बर्फ मिलाकर पेश करें।