dharma sangrah
✕

Share Market : गिरावट से उबरा बाजार, Sensex 319 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2025 (17:14 IST)
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाज़ार ने आखिरकार 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। सोमवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ। Nifty लगभग 25600 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Sensex भी 300 से ज्यादा अंक चढ़ गया। आईटी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। Infosys और HCL Tech आज Nifty के टॉप योगदानकर्ता रहे। इससे पहले यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 95 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 17 अंक की गिरावट आई।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाज़ार ने आखिरकार 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। सोमवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ। Nifty लगभग 25600 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Sensex भी 300 से ज्यादा अंक चढ़ गया। आईटी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी तथा वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई।
ALSO READ: Share Bazaar में लौटी बहार, Sensex 567 अंक उछला, Nifty भी 26000 के करीब
Infosys और HCL Tech आज Nifty के टॉप योगदानकर्ता रहे। सेंसेक्स की प्रमुख लाभकारी कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और एलएंडटी शामिल रहीं। सेंसेक्स 319.07 (0.38%) अंक चढ़कर 83,535.35 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 82.05 (0.32%) अंक मजबूत होकर 25,574.35 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स दिन के दौरान यह 538.21 अंक चढ़कर 83,754.49 के उच्चतम स्तर तक गया। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही। कोस्पी 3.02%, हैंगसेंग 1.55%, निक्केई 1.33% और शंघाई कंपोजिट 0.53% की बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा गया।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex उछलकर 83950 के पार, Nifty भी चढ़ा
इससे पहले यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 95 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में 17 अंक की गिरावट आई। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर 4.46 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

इसके अलावा टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 25,492.30 अंक पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख