dharma sangrah
✕

Share Bazaar में बहार, Sensex 83000 के पार, Nifty भी 25400 से ज्‍यादा चढ़ा

Updated: गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (17:39 IST)
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 320 अंक चढ़कर 83000 अंक के पार पहुंच गया। निफ्टी भी 93.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,423.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, सन फार्मा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, आईटीसी और अडाणी पोर्ट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कमी और इस साल दो और कटौती के संकेत से बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स बुधवार को 313.02 अंक बढ़त में रहा था जबकि निफ्टी में 91.15 अंक की तेजी थी।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 320.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,013.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 447.5 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 93.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 25,423.60 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: Share Bazaar बढ़त में रहा, Sensex 324 अंक उछला, Nifty 25 हजार के करीब पहुंचा
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, सन फार्मा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, आईटीसी और अडाणी पोर्ट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। हालांकि दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर काराबार में तेजी का रुख था। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार छठे दिन तेजी, Sensex 82 हजार के पार, Nifty में भी आया उछाल
ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत टूटकर 67.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ALSO READ: GST कर सुधारों की घोषणा से Share Bazaar में बहार, Sensex 676 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,124.54 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 313.02 अंक बढ़त में रहा था जबकि निफ्टी में 91.15 अंक की तेजी थी। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख