biodatamaker

Share Bazaar में लौटी तेजी, Sensex 410 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा

Updated: बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (17:35 IST)
Share Market Update News : स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी लौटी और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 410 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 135 अंक की तेजी आई। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.90 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। धातु शेयरों में लिवाली और जीएसटी परिषद की बैठक के परिणाम को लेकर उम्मीद से बाजार बढ़त में रहा। जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में 2 दिन की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कर स्लैब को कम कर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
 
उतार-चढ़ाव के बाद, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 409.83 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 80,567.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय ऊंचे में 80,671.28 अंक तक गया और नीचे में 80,004.60 अंक तक आया। कुल मिलाकर 666.68 अंक का उतार-चढ़ाव आया। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 135.45 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 24,715.05 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar गिरावट से उबरा, Sensex 555 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में दो दिन की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कर स्लैब को कम कर पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे अधिक 5.90 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक और ट्रेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।
 
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं। मिलीजुली शुरुआत के बाद, जीएसटी स्लैब को युक्तिसंगत बनाने से उपभोग-आधारित क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद से उत्साहित शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार छठे दिन तेजी, Sensex 82 हजार के पार, Nifty में भी आया उछाल
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, निकट अवधि में बाजार की धारणा जीएसटी परिषद की बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगी...। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था।
 
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,159.48 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत टूटकर 68.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स मंगलवार 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 अंक पर और निफ्टी 45.45 अंक गिरकर 24,579.60 पर रहा था।
(इनपुट एजेंसी) Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख