शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market rose in early trade
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (11:37 IST)

GST परिषद की बैठक से पहले Share Bazaar में आई तेजी, शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty रहे बढ़त में

Stock market rose in early trade
Share Market Update News : जीएसटी परिषद की आज से शुरू हो रही बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 138.11 अंकों की बढ़त लेकर 80,295.99 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.90 अंकों की बढ़त के साथ 24,616.50 अंकों पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 138.11 अंकों की बढ़त लेकर 80,295.99 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 36.90 अंकों की बढ़त के साथ 24,616.50 अंकों पर खुला। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 27 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया।
जीएसटी परिषद की आज से शुरू हो रही बैठक से पहले शेयर बाजार में भी सतर्कता का माहौल रहा। यह 2 दिवसीय बैठक नई दिल्ली में प्रस्तावित दरों में कटौती पर चर्चा के लिए हो रही है। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती तेजी कायम नहीं रह पाई और जीएसटी परिषद की बैठक से पहले बैंक और वाहन शेयरों में कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफा वसूली से बीएसई सेंसेक्स 207 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 45 अंक टूट गया।
Edited By : Chetan Gour