sundarkand

Share Bazaar : Sensex 502 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2024 (17:18 IST)
Share Market Update : विदेशी कोषों की निकासी के बीच उपयोगिता, पूंजीगत उत्पाद और धातु शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स 500 से अधिक अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 24200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। कारोबारियों ने कहा कि नीतिगत ब्याज दर में कटौती पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व का फैसला आने के पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से गिरावट रही। 
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 502.25 अंक यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 80,182.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 634.38 अंक लुढ़ककर 80,050.07 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 137.15 अंक यानी 0.56 प्रतिशत गिरकर 24,198.85 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share bazaar: चौतरफा बिकवाली से Sensex 81,000 के नीचे आया, निफ्टी भी 332 अंक लुढ़का
सेंसेक्स की कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस में प्रमुख रूप से गिरावट रही। इसके उलट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ऊंचे स्तर पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से बाजार की अल्पावधि संरचना कमजोर हो गई है। एफआईआई की भारी बिकवाली से संकेत मिलता है कि बाजार में उछाल आने पर और अधिक बिकवाली होगी।
ALSO READ: नहीं थम रही Share Bazaar में गिरावट, Sensex 236 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने मंगलवार को 6,409.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही, जबकि जापान का निक्की गिरकर बंद हुआ। यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1,064.12 अंक गिरकर 80,684.45 अंक पर और एनएसई निफ्टी 332.25 अंक घटकर 24,336 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

अगला लेख