dharma sangrah
✕

Share Market : गिरावट के साथ बंद हुआ Sensex, मामूली बढ़त में रहा Nifty

Updated: बुधवार, 11 फ़रवरी 2026 (18:07 IST)
Share Market Update News : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आज भारतीय शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद हुए। कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,233.64 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 अंक पर बंद हुआ।
 
खबरों के अनुसार, उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आज भारतीय शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद हुए। कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,233.64 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 208 अंक चढ़ा, Nifty भी 25900 के पार
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

वैश्विक स्तर पर अमेरिका में खुदरा बिक्री के कमजोर आंकड़े और एआई से संबंधित लगातार व्यवधानों के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा। लाभ में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्यूटिकल्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड शामिल हैं।
ALSO READ: India-US Trade Deal से Share Bazaar में बहार, 8 महीने की सबसे बड़ी तेजी, Sensex 2073 अंक उछला, Nifty भी 25700 के पार
सत्र के मध्य में हुए कारोबार में यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले यानी मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 67.85 अंक बढ़कर 25,935.15 पर रहा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख