Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा शेयर बाजार

मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (17:31 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच बैंकिंग, दूरसंचार तथा स्वास्थ्य समूहों में हुई लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 130.77 अंक की बढ़त में 35,980.93 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.35 अंक की तेजी के साथ 10,802.15 अंक पर बंद हुआ।
 
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर शेयर बाजार में उत्साह बना हुआ है। इस साल ब्याज दर बढ़ाने के निर्णय में नरमी बरतने के अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेत से भी निवेश धारणा को मजबूती मिली है। हालांकि, इस बीच हुई मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजारों में बढ़त सीमित रही।
 
जर्मनी के औद्योगिक उत्पादन के नकारात्मक आंकड़ों का दबाव वहां के शेयर बाजार पर रहा और जर्मनी का डैक्स मात्र 0.01 फीसदी की तेजी में रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.46 प्रतिशत की बढ़त में रहा।
 
एशियाई बाजारों में मुनाफावसूली के कारण मिलाजुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.58 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की 0.82 और हांगकांग का हैंगशैंग 0.15 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। (वार्ता)

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

भारत ने अंतरिक्ष में रचा नया इतिहास! पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग

Weather Update 18 July : 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केदारनाथ में भूस्खलन का खतरा बढ़ा; यूपी में 21 जुलाई तक झमाझम बारिश

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, लोगों से की अपील

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

अगला लेख