सम्बंधित जानकारी
- तगड़ी खरीदारी से Share Market में जबरदस्त तेजी, Sensex 941 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा
- Share Market में लगातार चौथे दिन गिरावट, Sensex 455 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
- पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजारों में गिरावट, लाल निशान में रहे ये शेयर
- Share Market लगातार दूसरे दिन टूटा, निवेशकों के डूबे 5.18 लाख करोड़ रुपए
- Share bazaar News: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 845 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 247 अंक टूटा
निफ्टी ऑलटाइम हाई, इन 6 शेयरों में दिखा उछाल
share market news : घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.92 अंक चढ़कर 75,082.03 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 139.5 अंक चढ़कर 22,787.70 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में 6 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई। NTPC, ICICI बैंक, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ। भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को नुकसान।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
वैश्विक बाजारों में शानदार तेजी की वजह से आज घरेलू बाजार में भी तेजी देखी जा रही है। कई कंपनियों के जबरदस्त तिमाही परिणामों से भी बाजार सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 964.47 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे।
Edited by : Nrapendra Gupta
