dipawali
✕

Share Market : बाजार ने शुरुआती लाभ गंवाया, Sensex में 23 अंक की मामूली बढ़त

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2024 (17:08 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 23 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर चले गए थे लेकिन दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेजी कायम नहीं रह पाई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इसी सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 23.12 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 81,355.84 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक मजबूत खुला और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ एक समय कारोबार के दौरान 575.71 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,908.43 अंक पर चला गया था। बाद में निवेशकों ने उच्चस्तर पर मुनाफावसूली को तरजीह दी। इससे सूचकांक नीचे आया।
ALSO READ: Share Market : Sensex नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर, Nifty का भी नया रिकॉर्ड
सेंसेक्स के 16 शेयर लाभ में जबकि 14 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र बढ़त के साथ 24,836.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 164.9 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने उच्चतम स्तर 24,999.75 अंक तक चला गया था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को तेजी का रुख था।
ALSO READ: Share Market : IT शेयरों में भारी लिवाली से Sensex 622 अंक उछला, Nifty भी नई ऊंचाई पर
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका में व्यक्तिगत खपत व्यय के कम होकर 2.5 प्रतिशत रहने तथा 10 साल के बॉन्ड पर प्रतिफल में कमी से यह उम्मीद बंधी है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक सितंबर महीने में नीतिगत दर में कटौती कर सकता है। इससे वैश्विक स्तर पर तेजी आई।
 
उन्होंने कहा कि हालांकि घरेलू बाजार में मुनाफावसूली से बाजार स्थिर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,546.38 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.88 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,292.92 अंक उछलकर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 428.75 अंक की बढ़त के साथ नए शिखर 24,834.85 अंक पर रहा था।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख