Dhanteras
✕

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार रहा सुस्त, रुपए में भी रही गिरावट

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (11:57 IST)
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हालांकि काफी अच्छी हुई, लेकिन ये तेजी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। निफ्टी 10450 के पास नजर आया, जबकि सेंसेक्स 35000 के पार निकला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत भी कमजोर रही। रुपया आज 24 पैसे टूटकर 73.80 के स्तर पर खुला।


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक मजबूत हुआ। सेंसेक्स 47 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 34,687 के स्तर पर रहा, वहीं निफ्टी 19 अंक यानी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 10454 के स्तर पर रहा।

बैंकिंग, मेटल, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.9 फीसदी गिरकर 25,177 के स्तर पर आ गया। एचपीसीएल, एचयूएल, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर 3.3-1.1 फीसदी तक गिरे। हालांकि ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और यस बैंक के शेयर 1.8-0.9 फीसदी तक उछले। नैटको फार्मा, अदानी पावर, सेंट्रल बैंक और टाटा पावर के शेयर 4.3-1.8 फीसदी तक मजबूत हुए। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख