ganesh chaturthi

गुरुग्राम गोलीकांड : हत्यारे महिपाल पर बड़ा खुलासा, धर्म परिवर्तन का डाल रहा था दबाव, फेसबुक पोस्ट से जता दिए थे खौफनाक इरादे

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (11:16 IST)
नई दिल्ली। गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे को सरेराह गोली मारने वाले कांस्टेबल महिपाल यादव के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार मामले की जांच में यह सामने आ रहा है कि गार्ड महिपाल जज की पत्नी ऋतु और बड़े बेटे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था। धर्म परिवर्तन की बात नहीं मानने पर उसने यह खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
 
भरे बाजार में मार दी थी गोली : हरियाणा के गुरुग्राम शनिवार को दोपहर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु (45) और बेटे ध्रुव (18) को उनके सिक्योरिडी गार्ड महिपाल यादव ने कार से उतरते वक्त गोली मार दी थी। पुलिस ने गार्ड महिपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया था। महिपाल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महिपाल दो साल से जज की सुरक्षा में तैनात था।
 
फेसबुक पोस्ट से कर दिया था खौफनाक इरादों का खुलासा : खबरों के मुताबिक महिपाल ने शुक्रवार रात 10 बजे फेसबुक पोस्ट अपलोड किया था। इसमें पहले चार डॉट बनाए गए। बीच के दो डॉट को (क्रॉस) दिया गया जबकि ऊपर एवं नीचे के के डॉट को जस का तस छोड़ दिया गया। इस पोस्ट से लगता है कि महिपाल ने हत्या का प्लान पहले से बना दिया था।
 
जज की पत्नी को देता था गाली ध्रुव को कहता था शैतान : खबरों के अनुसार सीआईडी टीम ने जब महिपाल के करीबियों से पूछताछ तो की तो बड़ा खुलासा हुआ। खुलासे में सामने आया कि महिपाल ईसाई धर्म का गुणगान करता था। ऋतु और ध्रुव उसे रोकते थे तो वह कोठी से निकलकर उन्हें गालियां देता था। ध्रुव को वह शैतान बोलता था। महिपाल की पत्नी मीनू भी महिपाल की हरकतों से नाराज थीं। मीनू इन बातों से नाराज होकर अपने घर आ गई थी।
 
छुट्टी मांगी तो जज ने फटकारा : जांच में यह बात भी सामने आई कि वह कुछ दिनों से वह जज से घर जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसे नहीं दी गई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जज उसे अक्सर फटकारते थे।
 
मां और ममेरा भाई हिरासत में : पुलिस ने अपनी जांच में आरोपी कॉन्स्टेबल महिपाल की मां और उसके ममेरे भाई राजेश को नारनौल से हिरासत में लिया है।  गुरुग्राम पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिपाल ने जज की पत्नी की और बेटे को गोली मारने के बाद राजेश को फोन कर कहा था कि उसने जज की पत्नी और बेटी को गोली मार दी है, वह उसके परिवार को गुरुग्राम से ले जाए।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख