• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Serena williams, Novan Djokowick, Tennis, American open
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 जुलाई 2015 (17:14 IST)

सेरेना, जोकोविच को अमेरिकी ओपन में सीधे एंट्री

सेरेना, जोकोविच को अमेरिकी ओपन में सीधे एंट्री - Serena williams, Novan Djokowick, Tennis, American open
न्यूयॉर्क। कैलेंडर वर्ष में ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश में जुटीं सेरेना विलियम्स और दुनिया के नंबर  एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को अमेरिकी ओपन में सीधे प्रवेश मिला है।

अमेरिकी टेनिस संघ ने कहा  कि अगले महीने शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम में दुनिया के 99 शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष और  100 महिला खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगे।
 
तीन बार की चैंपियन सेरेना 1 ही साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाली स्टेफी ग्राफ (1988) के बाद  पहली महिला खिलाड़ी बन सकती है। सेरेना अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं और उनसे ज्यादा  ग्रैंडस्लैम खिताब सिर्फ ग्राफ (22) और मार्गरेट कोर्ट (24) ने जीते हैं।
 
जोकोविच ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फिर विम्बलडन जीता और अब तक वे 9 ग्रैंडस्लैम जीत  चुके हैं। विंबलडन फाइनल हारने वाले दूसरी रैंकिंग प्राप्त रोजर फेडरर की नजरें 6ठे अमेरिकी ओपन  खिताब पर होंगी।
 
ब्रिटेन के एंडी मरे, स्पेन के रफेल नडाल और फ्रेंच ओपन चैंपियन स्टान वावरिंका, गत चैंपियन मारिन  सिलिच और 5वीं रैंकिंग वाले केई निशिकोरि भी इस सूची में हैं। (भाषा)