पाकिस्तान वॉलीबॉल फेडरेशन ने इस्लामाबाद में टूर्नामेंट के लिए भारत को किया आमंत्रित
Pakistan Volleyball Federation ने भारत को टूर्नामेंट के लिए न्योता दिया
Pakistan Volleyball Federation invites India : पाकिस्तान वॉलीबॉल महासंघ ने भारत को अगले महीने इस्लामाबाद में होने वाली एशियाई चैलेंज वॉलीबॉल लीग (Asian Challenge Volleyball League) में टीम भेजने के लिये न्योता दिया है।
PVF के अध्यक्ष चौधरी याकूब (Chaudhary Yaqoob) ने कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट के लिए भारतीय वॉलीबॉल महासंघ को न्योता दिया है।
उन्होंने कहा , हमने काफी प्रयासों के बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल की है । हम चाहते हैं कि 11 से 17 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में सभी शीर्ष टीमें भाग लें।
ईरान, श्रीलंका, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, कजाखस्तान, किर्गीस्तान ने टूर्नामेंट में भागीदारी की पुष्टि कर दी है। (भाषा)
इसके पहले डेविस कप (Davis Cup) के लिए भारतीय टेनिस टीम पाकिस्तान खेलने जा चुकी है।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें