मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hardik Singh and Salima Tete win Balbir Singh Sr Award for Player of The Year 2023
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (17:13 IST)

हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ने प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार जीता

यह बड़ा सम्मान है और मेरे करियर में यह बड़ी प्रेरणा होगी : Player of The Year का पुरस्कार जीतने के बाद Salima Tete

हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे ने प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार जीता - Hardik Singh and Salima Tete win Balbir Singh Sr Award for Player of The Year 2023
Hardik Singh and Salima Tete win Balbir Singh Sr. Award, Indian Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे को Player of The Year 2023 के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
इससे पहले दो अप्रैल को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को भी इसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन दोनों खिलाड़ियों को पुरुष और महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार के तहत दोनों खिलाड़ियों को 25- 25 लाख रूपए का चेक भी प्रदान किए गए। हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी पुरुष टीम (Indian Men's Hockey Team) के उप-कप्तान के रूप में Tokyo Olympics 2023 में कांस्य पदक जीतने वाली दल और हांग्जो एशियाई टीम का हिस्सा थे।

वहीं Salima Tete ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम (Women's Hockey Team) का हिस्सा बनकर 2023 Hangzhou Asian Games में कांस्य पदक जीता था। झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली सलीमा ने पुरस्कार जीतने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि मेरे करियर में पहली बार इतने बड़े पुरस्कार से सम्मानित होना बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक बड़ा सम्मान है और मेरे पूरे करियर के दौरान मेरे लिए यह एक बड़ी प्रेरणा होगी।
 
सलीमा ने गुरुवार को हॉकी इंडिया के हवाले से कहा, “पुरस्कार ने मेरे अंदर और भी बेहतर प्रदर्शन करने की इच्छा पैदा की है। मेरी योजना प्रशिक्षण शिविर में एक मिनट भी न चूकने और हर सत्र में अपना शतप्रतिशत देने की है। मुझे पता है कि मैंने पुरस्कार जीता है, लेकिन यह भी है अब मेरे लिए यह जिम्मेदारी है कि मैं इस सम्मान पर खरा उतरूं और आगे भी बढ़ूं और सुधार करूं।”
 
उल्लेखनीय है कि छठे वार्षिक हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023 की घोषणा 31 मार्च को की गई। इस समारोह में सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को वर्ष 2023 की महिला और पुरुष खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
IPL 2024 के पहले 10 दिनों में TV पर रिकॉर्ड 35 करोड़ दर्शकों ने देखा टूर्नामेंट