1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Murali Shree Shankar gets his knee surgery done in Doha

श्रीशंकर की घुटने की सर्जरी दोहा में हुई, नहीं जा पाएंगे पेरिस ओलंपिक

Paris Olympics
भारत के लंबी कूद के दिग्गज एथलीट मुरली श्रीशंकर की चोटिल घुटने की दोहा में सर्जरी हुई। वह इस चोट कारण जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।पच्चीस साल की खिलाड़ी की दोहा में सर्जरी हुई।

श्रीशंकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ दोहा के एस्पेटर अस्पताल में डॉ. ब्रूनो ओलोरी के नेतृत्व में सर्जरी सफल रही। इस कठिन दौर में आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैं सर्जरी के 18 घंटे बाद ही चलने में सक्षम हूं।’’डॉ. ओलोरी फ्रांस के आर्थोपेडिक सर्जन हैं।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीतते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

उन्हें यह चोट अभ्यास के दौरान लगी थी जिससे वह पूरी सत्र के लिए खेल से दूर हो गये हैं।श्रीशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘दुर्भाग्य से, यह बुरे सपने की तरह लगता है लेकिन यह हकीकत है, मेरा पेरिस ओलंपिक का सपना टूट गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मंगलवार (16 अप्रैल) को ट्रेनिंग के दौरान घुटने की चोट लगी और परीक्षण तथा परामर्श के बाद, यह फैसला किया गया कि मुझे सर्जरी कराने की जरूरत होगी।’’पिछले साल जून में श्रीशंकर तीसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय बने थे। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
CSK के हेड कोच Stephen Fleming को बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन ठीक करने की जरुरत, 8 मैच में चौथी हार