शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Google Doodle, World Cup, Women's World Cup
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 जून 2019 (16:54 IST)

महिला फुटबॉल विश्व कप को समर्पित गूगल डूडल

महिला फुटबॉल विश्व कप को समर्पित गूगल डूडल - Google Doodle, World Cup, Women's World Cup
नई दिल्ली। फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार से शुरू हो रहे महिला फुटबॉल विश्व कप के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। डूडल में विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों की जर्सी के रंग दिखाए गए हैं। 
 
डूडल में एक खिलाड़ी फुटबॉल को 'किक' मारते हुए दिखाई दे रही है जबकि एक अन्य खिलाड़ी अपने दोनों हाथों से गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए नजर आ रही है। 
 
इस खास मौके पर डूडल में काफी सारे रंगो का भी इस्तेमाल किया गया है जो इसे और मनमोहक बना रहा है। इसके अलावा डूडल में कई देशों की संस्कृति दिखाने की कोशिश भी की गई है और इसमें हर देश की जर्सी भी शामिल है जो इसे अधिक सुंदर बना रही है। 
 
यह आठवां महिला फुटबॉल विश्व कप हैं जिसका आयोजन फ्रांस पहली बार कर रहा है। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मेजबान देश फ्रांस और दक्षिण कोरिया की मजबूत टीमों के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 7 जून से लेकर 7 जुलाई तक चलेगा जिसमें 24 टीमें खिताब को जीतने के लिए भाग लेंगी। 
 
उल्लेखनीय है कि गूगल कई बार खास मौकों पर ऐसे डूडल बनाता है। गत माह 30 मई से शुरू हुए आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भी गूगल ने अपना विशेष डूडल बनाया था।
ये भी पढ़ें
World Cup : वेस्‍टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, स्टीव स्मिथ से सीख लें बल्लेबाज