Hanuman Chalisa

सेल हॉकी ने जीता 115वां आगा खां गोल्ड कप

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (19:53 IST)
नई दिल्ली। सेल हॉकी टीम ने देश के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंटों में से एक 115वें अखिल भारतीय आगा खां गोल्ड हॉकी टूर्नामेंट-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
 
पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 1 से 9 दिसंबर तक चले टूर्नामेंट में सेल हॉकी टीम ने निर्णायक मुकाबले में सेना दानापुर की टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेल हॉकी टीम ने पुणे हॉकी को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल और चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया था।
 
उल्लेखनीय है कि सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित सेल हॉकी अकादमी की सेल हॉकी टीम ने यह खिताबी जीत अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। इस खिताबी जीत के नायक सेल हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी जयप्रकाश पटेल रहे जिनका 1 गोल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल घोषित किया गया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख