सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Brazil wins against Denmark
Written By
Last Modified: रियो डि जेनेरियो , गुरुवार, 11 अगस्त 2016 (14:03 IST)

बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजील जीता

बारबोसा के उम्दा प्रदर्शन से ब्राजील जीता - Brazil wins against Denmark
रियो डि जेनेरियो। एक बार फिर नेमार के फ्लॉप शो के बीच ‘वंडर किड’ गैब्रियल बारबोसा के 2 गोलों की मदद से ब्राजील ने डेनमार्क को 4-0 से हराकर रियो ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा में शुरुआती दौर से बाहर होने की शर्मिंदगी से खुद को बचा लिया।
 
इससे पहले ब्राजील ने इराक और दक्षिण अफ्रीका से गोलरहित ड्रॉ खेला था। गैब्रियल ने 200 मिनट से चला आ रहा गोलों का अकाल खत्म करके 2 गोल दागे जबकि गैब्रियल जीसस और लुआन ने 1-1 गोल किया।
 
डेनमार्क भी अंतिम 8 में पहुंच गया, जहां उसका सामना नाइजीरिया से होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत के ट्रैक और फील्ड एथलीटों की शुक्रवार से होगी 'अग्नि परीक्षा'