शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. सेंसेक्स 14 अंक टूटा
Written By भाषा
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 16 मई 2019 (20:50 IST)

सेंसेक्स 14 अंक टूटा

सेंसेक्स 14 अंक टूटा - सेंसेक्स 14 अंक टूटा
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को पांचवें दिन गिरावट जारी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो व वाहन शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 13.91 अंक और टूटकर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत में 157 अंक की बढ़त हासिल कर दिन के उच्च स्तर 22,575.62 अंक पर पहुंचने वाला सेंसेक्स मुनाफा वसूली के चलते कारोबार के अंत में 13.91 अंक नीचे 22,403.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1.60 अंक नीचे 6,694.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, निफ्टी दिन के उच्च स्तर 6,737.65 अंक पर पहुंच गया था।

बोनांजा पोर्टफोलियो की वरिष्ठ अनुसंधानकर्ता निधि सारस्वत ने कहा, लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता बरतने एवं मुनाफा वसूली से बाजार में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अप्रैल में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर लगभग स्थिर रहने का भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

ब्रोकरों ने कहा कि बाजार में हर बार तेजी आने पर विदेशी कोष पोर्टफोलियो घटाने में लगे रहे। इसके अलावा, यूरोपीय बाजारों की सुस्त शुरुआत से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई, अप्रैल में वाहनों की बिक्री में गिरावट के चलते मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर टूट गए। (भाषा)
[$--lok#2019#constituency#karnataka--$]