dharma sangrah
✕

GDP के मजबूत आंकड़ों से Sensex 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 17,200 के करीब

Updated: बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (12:19 IST)
मुंबई। मजबूत जीडीपी आंकड़ों और विदेशी कोषों की तेज आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी 17,194.35 के अपने सर्वकालिक उच्च पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स 57,783.34 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 205.86 अंक या 0.36 प्रतिशत चढ़कर 57,758.25 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 56.55 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 17,188.75 पर पहुंच गया।

ALSO READ: कोविड-19 की स्थिति काबू में आने पर इंदौर-दुबई उड़ान 17 माह बाद बहाल, सिंधिया ने दिखाई हरी झंडी
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एलएंडटी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एचडीएफसी, मारुति और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

ALSO READ: त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना, जानिए आज क्या है दाम...

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 662.63 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 57,552.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 201.15 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 17,132.20 पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 3,881.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 72.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख